आईसीएआर–केंद्रीय द्वीप कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-सीआईएआरआई) के वैज्ञानिकों की एक टीम ने ग्राम पंचायत, कन्यापुरम के सहयोग से 19 जून 2026 को दक्षिण अंडमान स्थित कन्यापुरम पंचायत कार्यालय में “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मृदा एवं जल संसाधनों के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य के संवर्धन तथा टिकाऊ कृषि उत्पादन के महत्व के प्रति किसानों में जागरूकता पैदा करना था। यह अभियान देशव्यापी “खेत बचाओ अभियान” की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया, जो मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने पर बल देता है।
आईसीएआर-सीआईएआरआई के मत्स्य विज्ञान प्रभाग के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एम. मुरुगानंदम ने आईसीएआर–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (आईसीएआर-आईआईएसडब्ल्यूसी), देहरादून में अपने अनुभवों को साझा करते हुए भूमि क्षरण को रोकने तथा कृषि उत्पादकता बनाए रखने में मृदा एवं जल संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने द्वीपीय पारिस्थितिकी तंत्र में मृदा एवं नमी संरक्षण के लिए समोच्च मेड़बंदी, सीढ़ीदार खेती, समोच्च कृषि, आवरण फसलें, ढाल स्थिरीकरण, वर्षा जल संचयन तथा जल पुनर्चक्रण जैसी जैव-अभियांत्रिकी एवं भूमि प्रबंधन तकनीकों के महत्व को रेखांकित किया।
डॉ. मुरुगानंदम ने किसानों को जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट तथा जैव उर्वरकों के उपयोग द्वारा मृदा उर्वरता बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने फसल, मत्स्य एवं कुक्कुट आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली के लाभों पर बल देते हुए दलहनी फसलों, अन्य लेग्यूम्स, एजोला तथा एनाबीना के उत्पादन को मृदा उर्वरता सुधारने और पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जैविक संसाधनों एवं कृषि अपशिष्टों के उपयोग के माध्यम से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
आईसीएआर-सीआईएआरआई, केवीके, दक्षिण अंडमान के अध्यक्ष डॉ. वाई. रामकृष्ण ने फसल संरक्षण विषय पर व्याख्यान देते हुए मिलीबग एवं सफेद मक्खी जैसे कीटों के नियंत्रण हेतु स्वदेशी एवं पारंपरिक कीट प्रबंधन तकनीकों को अपनाने की वकालत की। उन्होंने किसानों को एजोबैक्टर, एजोस्पिरिलम तथा फॉस्फेट घुलनशील जीवाणुओं जैसे जैव उर्वरकों के साथ-साथ ट्राइकोडर्मा जैसे जैव नियंत्रण एजेंटों के उपयोग की सलाह दी, जिससे टिकाऊ कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिल सके।
केवीके, दक्षिण अंडमान के विषय विशेषज्ञ श्री मोहित कुमार ने मानसून के दौरान खेतों एवं सब्जी फसलों में खरपतवार एवं कीट प्रकोप की समस्याओं पर चर्चा की तथा इनके प्रभावी प्रबंधन हेतु उपयुक्त उपाय सुझाए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री अब्दुल बसीर, प्रधान, कन्यापुरम पंचायत ने प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा क्षेत्र में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों एवं किसानों द्वारा सामना की जा रही प्रमुख समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने पंचायत के माध्यम से किसानों के हित में संचालित विभिन्न कृषि सहायता सेवाओं एवं विकास योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की।
कृषि विभाग के कृषि क्षेत्र सहायक श्री सी. मधु ने किसानों को विभागीय केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने वाले उर्वरकों एवं पौध संरक्षण रसायनों सहित विभिन्न कृषि आदानों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विभाग की सुश्री गायत्री एवं सुश्री सुनीता, कन्यापुरम पंचायत की उप-प्रधान सुश्री शनीरा भानु, तथा आईसीएआर-सीआईएआरआई के तकनीशियन श्री चंदन कुमार भी उपस्थित रहे।
संवाद सत्र के दौरान किसानों ने कुक्कुट पालन, सब्जी फसलों में रोग प्रकोप तथा मिर्च, बैंगन, भिंडी, पपीता, काली मिर्च एवं सुपारी जैसी फसलों में उत्पादन संबंधी समस्याओं को उठाया। आईसीएआर-सीआईएआरआई की टीम ने किसानों के खेतों का भ्रमण कर स्थल पर ही व्यावहारिक समाधान सुझाए।
किसानों को मृदा एवं जल संसाधनों के संरक्षण, भूमि क्षरण की रोकथाम तथा समोच्च मेड़बंदी, सीढ़ीदार खेती, वर्षा जल संचयन एवं जल पुनर्चक्रण जैसी वैज्ञानिक मृदा एवं जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही, मृदा स्वास्थ्य सुधारने एवं दीर्घकालिक कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए जैव उर्वरकों एवं वर्मी कम्पोस्ट को रासायनिक उर्वरकों के टिकाऊ विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने तथा पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। किसानों से कृषि भूमि को गैर-कृषि उपयोगों में परिवर्तित करने से बचने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ कृषि उत्पादकता बढ़ाने वाली टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम का समापन टिकाऊ कृषि, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं जलवायु-अनुकूल कृषि पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा के साथ हुआ। कार्यक्रम में 22 महिला किसानों सहित लगभग 40 किसानों ने भाग लिया।
A team of scientists from ICAR-Central Island Agricultural Research Institute (ICAR-CIARI), in collaboration with the Gram Panchayat, Kanyapuram, organized a Khet Bachao Abhiyan programme at the Kanyapuram Panchayat Office, South Andaman, on 19 June 2026. The programme aimed to create awareness on the importance of conserving soil and water resources, maintaining soil health, and promoting sustainable agricultural production. The campaign aligns with the nationwide Khet Bachao Abhiyan initiative that emphasizes soil health conservation, balanced nutrient management, and sustainable farming practices.
Dr. M. Muruganandam, Head and Principal Scientist, Fisheries Science Division, ICAR-CIARI, drew upon his experience at ICAR–Indian Institute of Soil and Water Conservation (ICAR-IISWC), Dehradun, and emphasized the critical role of soil and water conservation in preventing land degradation and sustaining agricultural productivity. He highlighted the importance of bio-engineering and land management measures such as contour bunding, terracing, contour farming, cover cropping, slope stabilization, rainwater harvesting, and water recycling for conserving soil and moisture in the fragile island ecosystem.
Dr. Y. Ramakrishna, Head, KVK, ICAR-CIARI, South Andaman, delivered a presentation on crop protection and advocated the use of indigenous and traditional pest management practices for controlling pests such as mealybugs and whiteflies. He recommended the adoption of biofertilizers such as Azotobacter, Azospirillum, and phosphate-solubilizing bacteria, along with biocontrol agents like Trichoderma, to promote sustainable crop production.
Shri Mohit Kumar, Subject Matter Specialist, KVK South Andaman, discussed the challenges posed by weed infestation and pest outbreaks in field and vegetable crops during the monsoon season and suggested appropriate management strategies for minimizing crop losses.
Earlier, Shri Abdul Basheer, Pradhan of Kanyapuram Panchayat, welcomed the participants and highlighted the major crops cultivated in the area, along with the key challenges faced by local farmers. He also informed the gathering about various agricultural support services and development schemes being implemented through the Panchayat for the benefit of farming communities.
Shri C. Madhu, Agriculture Field Assistant from the Department of Agriculture, briefed farmers on the availability and distribution of agricultural inputs, including fertilizers and plant protection chemicals, through departmental outlets. Ms. Gayatri and Ms. Sunitha from the Department of Agriculture, Ms. Shaneera Bhanu, Deputy Pradhan, Kanyapuram Panchayat, South Andaman, and Sh. Chandan Kumar, Technician, ICAR-CIARI, were also present during the programme.
During the interactive session, farmers raised concerns related to poultry farming, disease incidence in vegetable crops, and production constraints affecting crops such as chilli, brinjal, okra, papaya, black pepper, and arecanut. The team from ICAR-CIARI visited farmers’ fields and advised practical solutions at the field.
The participating farmers were advised to conserve soil and water resources, prevent land degradation, and adopt scientific soil and water conservation measures such as contour bunding, terracing, rainwater harvesting, and water recycling. They were also encouraged to utilize biofertilizers and vermicompost as sustainable alternatives to chemical fertilizers for improving soil health and long-term farm productivity.
The participants were sensitized to the vital role of agriculture in ensuring food security, sustaining rural livelihoods, and preserving ecological balance. Farmers were urged to discourage the conversion of agricultural land to non-agricultural uses and to adopt sustainable farming practices for enhancing productivity while conserving natural resources.किसानों को मृदा एवं जल संसाधनों के संरक्षण, भूमि क्षरण की रोकथाम तथा समोच्च मेड़बंदी, सीढ़ीदार खेती, वर्षा जल संचयन एवं जल पुनर्चक्रण जैसी वैज्ञानिक मृदा एवं जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही, मृदा स्वास्थ्य सुधारने एवं दीर्घकालिक कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए जैव उर्वरकों एवं वर्मी कम्पोस्ट को रासायनिक उर्वरकों के टिकाऊ विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
The programme concluded with an interactive discussion on sustainable agriculture, soil health management, and climate-resilient farming practices. Around 40 farmers, including 22 women farmers, participated in the programme.